अररिया, जनवरी 24 -- रानीगंज। एक संवाददाता। नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर रानीगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जगदीश प्रसाद जायसवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि नितिन नवीन जैसे युवा के भाजपा जैसी बड़ी राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम होगा। नितिन नवीन के संगठन के प्रति समर्पण व लगन को देखते हुए उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, नगर अध्यक्ष सुमन झा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धमेंद्र पूर्वे, अजय झा, रणवीर मिश्रा, उमेश मिश्रा, अमर सिंह, सीतेश ठाकुर आदि ने बधाई दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.