गया, जनवरी 20 -- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मंगलवार को गया जी पूर्वी भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी के बोधगया स्थित आवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर व एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने इसे पार्टी के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में बोधगया नगर परिषद की सभापति ललिता देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार मिश्रा, पुष्पा सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.