भागलपुर, जनवरी 21 -- बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। पटाखे फोड़े तथा एक दूजे का मुंह मीठा कराकर पीएम मोदी सहित सभी शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। साथ ही शेरमारी चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष दीपतेंद्र बर्नवाल एवं वर्तमान अध्यक्ष हरेराम शर्मा का भी जन्मदिन मनाया तथा नितिन नवीन सहित सभी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...