नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में केवल नितिन नवीन के पक्ष में नामांकन दाखिल होने और सभी नामांकन सही पाए जाने के बाद उनके अध्यक्ष बनने की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। नितिन नवीन के समर्थन में देशभर से कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें एक नामांकन भाजपा संसदीय दल की ओर से किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वरिष्ठ केंद्रीय नेता प्रस्तावक रहे। नए अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा मंगलवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में की जाएगी। भाजपा के संगठन पर्व यानी संगठन चुनाव के अंतिम चरण में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। दोपहर 2 बजे से नितिन नवीन के पक्ष में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहला नामां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.