मुरादाबाद, जनवरी 20 -- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। नगर के मोहल्ला हर्षनगर में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और यहां एक दूसरे को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवाओं में नया जोश भरा जाएगा। 2029 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, धर्मेंद्र गांधी, मनोज प्रजापति,डॉक्टर मेघपाल सिंह, गिरीश बाबू, सभासद राकेश यादव, अभिषेक जैन, गोपाल सिंह यादव, नवनीत यादव, वीरपाल कोरी, राजीव श...