आरा, दिसम्बर 21 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद आगामी 23 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना पहुंच रहे नितिन नवीन के भव्य स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने को लेकर रविवार को भाजपा भोजपुर जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षो संयोजक, जिले के भाजपा विधायक सहित प्रमुख नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। शाहाबाद क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने कहा कि मंगलवार का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक होगा। जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह ...