नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने इस घोषणा से हमेशा की तरह ही एक बार फिर से चौंका दिया है। लेकिन एक और मायने में यह घोषणा दिलचस्प है क्योंकि भाजपा के इतिहास में ऐसा दूसरी बार है, जब किसी नेता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले जेपी नड्डा ही ऐसे थे, जिन्हें 2019 में करीब 6 महीने के लिए कार्यकारी बनाया गया था। तब अमित शाह होम मिनिस्टर बने थे और अध्यक्ष पद पर थे। ऐसी स्थिति में 6 महीनों तक जेपी नड्डा ने उनके सहायक के रूप में कार्य किया था। माना जा रहा है कि नितिन नबीन को भी इसी रणनीति के तहत कार्यकारी बनाया गया है ताकि वे जेपी नड्डा का सहयोग करते हुए अध्यक्ष के तौर पर कामकाज को समझें। इसके बाद वह लगातार 6 सालों तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहे और अब उनके विकल्प...