नई दिल्ली, जनवरी 2 -- फराह खान का व्लॉग फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। फराह खान अपने नए व्लॉग के लिए भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पहुंचीं। फराह खान नितिन गडकरी के दिल्ली वाले घर अपने कुक दिलीप के साथ पहुंची। फराह खान ने कहा कि वो काफी नर्वस हैं। साथ ही, कुक दिलीप ने नितिन गडकरी से अपने गांव के लिए खास डिमांड की।नितिन गडकरी से दिलीप की मांग फराह खान ने जैसे ही दिलीप को बताया कि वो नितिन गडकरी के घर जा रही हैं। कुक दिलीप ने उनसे कहा कि वो नितिन गडकरी से कहेंगे कि उनके गांव में रोड बना दें। दिलीप पूरे वीडियो में बीच-बीच में नितिन गडकरी से गांव में रोड बनाने की मांग करते रहे।फराह ने भी किया दिलीप का सपोर्ट फराह खान जैसे ही नितिन गडकरी से मिलती हैं वो कहती हैं कि दिलीप की एक रिक्वस्ट है, उसे सुन लीजिएगा। परेशान मत ...