पटना, दिसम्बर 15 -- महज 45 साल के नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने हिंदी पट्टी में बड़ा सियासी संदेश दिया है। भाजपा ने राजनीति में परिवारवाद पर प्रहार के अपने अभियान को और धारदार बनाने का भी पैगाम दे दिया है। महज दो दशक पहले सियासत में कदम रखने वाले एक युवा नेता को बड़ी जिम्मेवारी देकर यह भी संदेश दिया है कि भाजपा में कार्यकर्ता की प्रतिभा को सम्मान मिलता है। नितिन नवीन को पदभार संभालने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की चुनौती का सामना करना है। अगर वहां वह पार्टी की नैया पार लगा पाए तो उनके संगठनकर्ता की छवि और भी निखरकर सामने आएगी। हिंदी पट्टी के राज्यों उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में भाजपा सत्तासीन है। बिहार में गठबंधन सरकार में है। झारखंड में सत्ता में रही है, लेकिन अभी वह विपक्ष में है। बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.