बागपत, मार्च 7 -- कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में नितिन और छात्रा वर्ग में मिनी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेम्पियन का खिताब जीता। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। एमएम डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता चार मार्च से शुरू हुई थी। इस प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, हैमर थ्रो, भाला फेंक जैसी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बीए द्वितीय वर्ष के नितिन कुमार ने छात्र वर्ग में और बीए तृतीय वर्ष की मिनी यादव ने छात्रा वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चेम्पियनशिप हासिल की। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंध समिति के मंत्री नरेंद्र शर्मा और प्राचार्य सुनील तोमर ने विभिन्न खेलों में स्थान प्राप्त करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.