मैनपुरी, फरवरी 9 -- शहर के फूलबाग के निकट स्थित निजी हॉस्पिटल में प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। प्रसूता के पति ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से उसकी पत्नी और बेटे की जान गई। प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया तो डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने की जानकारी दी। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की कि आठ फरवरी की शाम छह बजे उसने अपनी पत्नी अंबिका सिंह को डिलेवरी के लिए ज्योतिका आरोग्य धाम में डॉक्टर पूनम पाठक के पास ले गया था। जहां उन्होंने उनकी पत्नी को एडमिट कर लिया। रात 11:30 बजे के करीब उसे बताया गया कि अंबिका के बेटा पैदा हुआ है। जब उन्होंने जच्चा-बच्चा के स्वस्थ होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.