मैनपुरी, अक्टूबर 14 -- शहर के ज्योति रोड पर संचालित प्राइवेट हॉस्पिटल में लापरवाही के चलते गर्भवती महिला की जान चली गई। परिजन डिलीवरी के लिए महिला को हॉस्पिटल में ले गए थे। जहां महिला की तबियत बिगड़ गई। महिला को खून चढ़ाया गया। तभी उसकी और हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला को पहला बच्चा होना था। लेकिन मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला चिकित्सक की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया। उधर हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को सील कर दिया है। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर निवासी 24 वर्षीय पूजा उर्फ खुशबू पत्नी सुमित यादव गर्भवती थी। प्रसव के लिए परिजन सोमवार को उसे मैनपुरी शहर के ज्योति रोड स्थित जय मां मैटरनिटी होम में ले गए। जहां हॉस्पिटल की ओर से उसकी डिलीवरी कराने की कार्रवाई की गई। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.