बरेली, जुलाई 17 -- बरेली। डोहरा रोड स्थित निजी स्कूल में बस से कुचलकर कंडक्टर की मौत हो गई। कंडक्टर के परिवार वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। भोजीपुरा के गांव आटामाटा निवासी विद्याराम के बेटे 26 वर्षीय सोमपाल की गुरुवार सुबह डोहरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में बस से कुचलकर मौत हो गई। वह बारादरी की अर्शना कॉलोनी में ही रहकर स्कूल बस पर कंडक्टर का काम करता था। सूचना पर पहुंचे विद्याराम ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। विद्याराम का कहना है कि उन्हें सूचना दी गई कि सोमपाल का पैर फ्रैक्चर हो गया है। जब वह पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी और शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा था। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बस से उतरते समय सोमपाल का पैर फिसल गया और पहिए के नीचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.