जमशेदपुर, मार्च 28 -- झारखंड विधानसभा में निजी स्कूलों की मनमानी का मामला उठने के बाद अब सभी जिलों में निजी स्कूलों पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का गृह जिला होने के कारण पूर्वी सिंहभूम में खास कड़ाई बरती जा रही है। जिला शिक्षा विभाग ने गुरुवार को निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इसमें स्कूलों से पिछले तीन वित्तीय वर्ष की फीस का ब्रेकअप मांगा गया है। इसी के साथ तीन वर्षों के किताबों की लिस्ट भी मांगी गई है और तीन साल की स्कूल की ऑडिट रिपोर्ट भी जमा करने को कहा गया है। नोटिस में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 का पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी परिस्थिति में निजी विद्यालय में 10 प्रतिशत से अधिक शुल्क बढ़ोतरी न की जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.