रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्कूलों पर ढाई लाख जुर्माने वाले बयान पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आजतक का कोई रिकॉर्ड मंत्री बताएं कि किसी भी निजी स्कूल के ऊपर यह कार्रवाई की गई है, जबकि अभिभावकों के द्वारा लगातार इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। अजय राय ने कहा कि सरकार का यह बयान सिर्फ और सिर्फ आईवॉश है। स्कूलों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे हर साल अपनी मन मर्जी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा में झरिया की विधायक रागिनी सिंह द्वारा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई गई थी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल में री-एडमिशन के नाम पर हर साल 10 से 20 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी जाती है, साथ ही किताबों में भी कमीशन वसूलने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.