जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जमशेदपुर के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए नर्सरी एवं एलकेजी क्लास में एडमिशन के लिए शुक्रवार को भी विविध स्कूलों में लॉटरी की गई। स्कूलों में यह प्रक्रिया निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार, पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराई गई। लॉटरी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के प्रतिनिधि की देखरेख में कराई जा रही है। लॉटरी कंप्यूटराइज्ड तरीके से कराई जा रही है। शुक्रवार को इसी कड़ी में बिष्टुपुर स्थित एमएनपीएस में लॉटरी करायी गई। यहां जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के प्रतिनिधि राखी जायसवाल की निगरानी में लॉटरी निकाली गई।इसमें शिक्षकों और अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। लॉटरी के परिणाम 17 जनवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे और अभिभावकों की सुविधा के लिए स्कूल नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित ...