पीलीभीत, फरवरी 20 -- नए शैक्षिक सत्र में कज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) के अंतर्गत पांच फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ इस बार स्कूलों में डेढ़ सौ रुपये से 250 रुपये तक की फीस वृद्धि हो सकेगी। इससे अधिक फीस वृद्धि कोई विद्यालय नहीं कर सकेगा। आपसी विमर्श के बाद जिले में निजी क्षेत्र के स्कूलों ने एक सामूहिक पत्र जिविनि को सौंप दिया है। जिले में कुल 32 निजी क्षेत्र के सीबीएसई स्कूल संचालित हैं। इनसे जड़ी पीलीभीत सहोदय स्कूल कांपलेक्स संगठन ने आपसी विमर्श के बाद तय किया है कि तय नियम और प्रावधानों के अंतर्गत इस बार पांच फीसद और सीपीआई कुल 2.55 के बाद जो फीस वृद्धि होना तय हुआ है उसमें अभिभावकों को कम से कम डेढ़ सौ रुपये और अधिक से अधिक 250 रुपये अतिरिक्त फीस में देय होगा। व्यवस्था के मुताबिक कुल 7.55 फीसद से अधिक कोई विद्यालय फीस वृद्धि नहीं कर सक...