लातेहार, मार्च 27 -- बेतला,प्रतिनिधि। गतदिनों राज्य विधानसभा में झरिया विधायक रागिनी सिंह के द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उठाए गए सवालों के बाद बरवाडीह के बीईईओ नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में बीईईओ ने अपने अधीनस्थ कर्मियों से क्षेत्र में संचालित सभी निजी स्कूलों को चिन्हित कर उनकी सूची मांगी है। वहीं एक जवाब में बीईईओ सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी अब नहीं चलेगी। जो भी निजी स्कूल सरकारी अर्हताओं को पूरी नहीं करते हैं, जांच के बाद उनकी मान्यता रद्द करने और दोषी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को अविलंब प्रतिवेदन भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.