मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन करेगी। कलक्ट्रेट पर होने वाले प्रदर्शन के लिए कांग्रेसियों ने रणनीति तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को मुरादाबाद में कांग्रेसी विरोध जताएंगे। कांग्रेस का कहना है कि निजी स्कूलों की मनमानी दुकानों से ही कॉपी, किताबें, ड्रेस के नाम पर मुंहमांगे दाम खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर पाठक का कहना है कि इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार की चुप्पी के खिलाफ कांग्रेस इसे मनमानी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग करते हुए न्यायवली बनाने पर जोर देंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...