मुरादाबाद, जनवरी 9 -- नगर के महाराणा प्रताप चौक स्थित ऑफिस में वाहनों के मुंशी ने कमरा बंद करके रस्सी से फांसी पर लटककर जान दे दी। आस पास काम करने वालों ने फांसी के फंदे से उतारकर निजी चिकित्सा के पहुंचाया। जहां से मुरादाबाद के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिलारी के मूल गांव अबुपुर निवासी 45 उपेंद्र चौधरी बिलारी के स्टेशन रोड मकान पर रहते थे। बिलारी में निजी वाहनों के मुंशी थे। कुछ दिनों पूर्व वाहन चालकों से हुए झगड़े के बाद मुकदमा भी दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस जांच कर रही थी। इसके अलावा व्यापारियों से भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप था। जिसको लेकर वह काफी समय से तनाव में था। शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे जब मुंशी उपेंद्र आफिस से नहीं निकले तो आसपास के लोगों को शक हुआ। उन्होंने झांक कर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.