मुरादाबाद, जनवरी 19 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मुरादाबाद महानगर की ओर से शहर में संचालित निजी लाइब्रेरियों की अनियमितता एवं छात्र सुरक्षा से जुड़े गंभीर विषय को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने बताया कि वर्तमान समय में कई निजी लाइब्रेरियां बिना किसी प्रशासनिक अनुमति एवं स्पष्ट नियमावली के संचालित हो रही हैं। इनमें से कई 24 घंटे खुली रहती हैं। एबीवीपी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सभी निजी लाइब्रेरियों का अनिवार्य पंजीकरण कराया जाए। महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यदि शीघ्र ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर महानगर सहमंत्री मंत्री छविनाथ अरोरा, राजा शर्मा, अनमोल शर्मा, सचिन यादव, हर्षित, हर्ष सक्सेना, प्रखर बंसल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.