बलिया, अप्रैल 5 -- बांसडीहरोड (बलिया), हिन्दुस्तान संवाद। एक निजी बैंक (चिटफंड कम्पनी) के चार डायरेक्टरों पर पुलिस ने फ्रॉड, मारपीट, धमकी देने आदि की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तहकीकात की जा रही है। इलाके के रघुनाथपुर निवासी अनिल तुरहा ने सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया था। उन्होंने न्यायालय को बताया था कि कुछ साल पहले देहरादून काम के सिलसिले में पहुंचा तो वहां पर बंधन निधि लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर जोगेंद्र भरवाल से मुलाकात हुई। उसने पैसा दोगुना करने का झांसा देते हुए एजेंट बनाया। इसके बाद लोगों के साथ ही सगे-सम्बंधियों का पैसा जमा कराने लगा। 13 मई 2019 को दिल्ली के रोहिणी में स्थित जन बंधन निधि लिमिटेड एवं जनबंधन प्रोड्यूसर कम्पनी के डायरेक्टर कमल राणा, संजीत यादव, विमल यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.