मैनपुरी, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के ग्राम पैरारशाहपुर जाने वाले मार्ग पर निजी बस ने स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से तेज धमाका हुआ और वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान वैन में सवार छह बच्चे भी घायल हो गए। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे की हालत अत्यधिक गंभीर बताई गई है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना गुरुवार सुबह की है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रते स्थित जेडए किड्स पब्लिक स्कूल से जुड़ी मारूति वैन बच्चों को लेकर पैरारशाहपुर मार्ग पर जा रही थी। तभी बरनाहल की तरफ से आ रही अज्ञात निजी बस ने बच्चों को ले जा रही ओमनी वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में सवार 13 वर्षीय मुस्कान पुत्री विमलेश, 11 वर्षीय निशा पुत्री विमलेश, 10...