अमरोहा, जनवरी 12 -- गजरौला। रविवार रात निजी बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला नाईपुरा निवासी राजू ई-रिक्शा चलाता है। वह रविवार रात चौपला से ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। उसने दो सवारी चौपला से बैठा ली। नेशनल हाईवे पर सीओ आफिस से कुछ दूरी पर पीछे से आई तेज गति निजी बस ने उसकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में में ई-रिक्शा चालक राजू, सवारी अंकित व फहीम घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.