देवरिया, मई 13 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर स्थित बहादुर यादव पीजी कालेज के प्रबंधक के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये लेने व रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुई निवासी जयराम यादव भटनी उपनगर स्थित बहादुर यादव पीजी कालेज में प्रबंधक हैं। भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम मड़पही निवासी शंभू शरण यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि जयराम यादव मर्चेंट नेवी में बेटे विवेक यादव को नौकरी लगाने के लिए पांच लाख रुपये तीन वर्ष पहले लिए। लेकिन वह बेटे को नौकरी नहीं लगाए। कई बार उनसे बात की गई, वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.