कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- सराय अकिल थाने के जयंतीपुर गांव में बुधवार रात निजी नलकूप में लगा पैनल चोर खोल ले गए। गुरुवार सुबह जानकारी होने के बाद भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जयंतीपुर गांव निवासी दुर्गेश नारायण पांडेय पुत्र शिवाकांत पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपने निजी नलकूप में 15 सोलर पैनल लगा रखा था। इससे उनका नलकूप चलता था। आरोप है कि बुधवार की रात चोरों ने उनका पैनल चोरी कर लिया। इसकी जानकारी उन्हें हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी तहरीर गुरुवार को पुलिस को दी है। आरोप है कि 28 मार्च 2025 को उनके ऊपर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाई गई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से किया था। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.