संभल, फरवरी 1 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव अझरा में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शुक्रवार रात चोरों ने गांव के दो किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए कीमती सामान चोरी कर लिया। इस घटना से किसानों में आक्रोश और भय का माहौल है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी जगदीश के नलकूप की कोठरी का ताला तोड़कर स्टाटर, केबल सहित सिंचाई से जुड़ा अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं, हरिकिशन के नलकूप की कोठरी का भी ताला तोड़कर चोर स्टाटर और जरूरी उपकरण उठा ले गए। शनिवार सुबह किसान नलकूप पर पहुंचे तो नलकूपों के ताले टूटे पड़े थे और सामान गायब था। जिसे देख किसानों के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित किसानों ने खिरनी चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। किसानों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद शाम तक भी पुलिस मौके पर जांच के लिए नहीं पहु...