दुमका, जनवरी 9 -- जामा। समाज में मानवता और सेवा भाव की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। जामा क्षेत्र के समाजसेवी सह सरसाबाद पंचायत के मुखिया राजू पूजहर ने अपने निजी खर्च से एक एम्बुलेंस की व्यवस्था कर जनसेवा के लिए शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लोगों को समर्पित कर दी है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि किसी को इसकी आवश्यकता न पड़े, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में किसी की जान बचाने में यह एम्बुलेंस सहायक साबित हो सके। मुखिया राजू पूजहर ने बताया कि अक्सर आपातकालीन स्थिति में समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने यह पहल की है। जरूरतमंद मरीजों के लिए यह एम्बुलेंस 50 किलोमीटर तक पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बेहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.