जहानाबाद, जून 3 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के इमलिया मोड़ के पास एक निजी क्लीनिक में गलत तरीके से ऑपरेशन करने के आरोप में मरीज के परिजनों ने हंगामा किया। इस संबंध में पंडौल निवासी मणि कुमार ने बताया कि इमलिया मोड़ स्थित एक क्लीनिक में अपनी मां लक्ष्मणियां देवी का बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया था। लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन सही तरीके से नहीं किया गया। जिसके कारण लगातार खून रिसाव होने और मरीज का शौच नहीं होने से स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद मरीज को इलाज के लिए उक्त क्लीनिक में लाया गया। अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि बच्चेदानी पूरी तरीके से नहीं निकाला गया है। उसका कुछ पार्ट अंदर बचा हुआ है। जिसके इन्फेक्शन के कारण मरीज की स्थिति बिगड़ी है। उन्होंने बताया कि गंभीर स्थिति में मरीज को पटना ले जाया गया है। इस मामले में कथित रुप से क्लीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.