औरंगाबाद, जुलाई 19 -- गोह प्रखंड मुख्यालय के एनएच-120 पर स्थित सरकारी अस्पताल के सामने अवैध निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मायापुर गांव निवासी साकेत कुमार यादव की पत्नी मनोरमा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही गोह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, मनोरमा देवी को दूसरी बार प्रसव के लिए शुक्रवार को क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराई, जिसमें नवजात शिशु सुरक्षित है। शनिवार को मनोरमा की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें एक इंजेक्शन दिया गया। हालांकि स्थिति में सुधार नहीं हुआ और महिला की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि ऑपरेशन करने वाला चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.