अररिया, मई 20 -- जमुई। जिला मुख्यालय स्थित निजी क्लिनिक हरिओम सेवा सदन में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गयी। मृतक प्रसूता की पहचान जिले के झाझा थाना क्षेत्र के पैरगाहा गांव निवासी विकास ठाकुर की 22 वर्षीय पत्नी ज्योती देवी के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये शव के साथ क्लिनिक के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख क्लिनिक के डॉक्टर तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके स्थल से फरार हो गये। मृतक प्रसूता के परिजनों द्वारा बताया गया कि सोमवार की शाम ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर उसे इलाज के लिये शहर के निजी क्लिनिक हरिओम सेवा सदन में भर्ती करवाया गया था जहां डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन करने की बात कही गयी। देर शाम ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने एक लड़की को जन्म दी। इसके उपरांत देर रात ज्योती को खुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.