अंबेडकर नगर, मई 1 -- अम्बेडकरनगर। निजी कंपनी में मैनेजर के घर से साढ़े 5 लाख की चोरी में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाला पूर्व कर्मी ही निकला। पुलिस ने पूछताछ के बाद दंपती को न्यायालय भेज दिया। एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि चिन्तौरा चौराहा पैकोलिया निवासी शशिकान्त ओझा एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बीते 27 अप्रैल को कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी रणविजय यादव पुत्र स्व नन्दा यादव निवासी आराजी देवारा देवमूरत का पूरा थाना राजेसुल्तानपुर शशिकान्त के घर आया। दोनों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। रात करीब नौ बजे अचानक आंधी तूफान आने पर बिजली चली गई। इस पर शशिकान्त छत पर टहलने चले गए। जब वह कुछ देर बाद नीचे आए तो रणविजय वहां से जा चुका था। उन्हें लगा कि देर होने के चलते रणविजय चला गया होगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.