लखनऊ, फरवरी 18 -- बोर्ड ने संचालन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए प्राकृतिक धरोहरों के पेशेवर प्रबंधन की पहल लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश के हरित पर्यटन को गति देने की दिशा में उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने महत्वपूर्ण पहल की है। बोर्ड ने राज्य के 10 प्रमुख ईको टूरिज्म स्थलों के संचालन और देखरेख के लिए इच्छुक संस्थाओं, कंपनियों और अनुभवी एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं। इससे न केवल प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के पेशेवर प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दीर्घकालिक निवेश, गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण संरक्षण के मॉडल को भी आधार प्राप्त होगा। 27 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन इच्छुक आवेदकों को अपने प्रस्ताव तय समया में देने होंगे। विस्तृत विवरण, शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upecoboard.up.gov.in/...