उन्नाव, फरवरी 7 -- उन्नाव। संवाददाता। प्रदेश सरकार की निजी औद्योगिक पार्क विकास योजना के तहत जनपद में विकसित हो रहे श्रीराम प्लेज पार्क सहजनी के निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर डीएम गौरांग राठी ने कड़ा रुख अपनाया। स्पष्ट किया गया कि औद्योगिक विकास में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्लेज पार्क के प्रवर्तक राजीव किशोर भारतीय ने डीएम को बताया कि लगभग 10.3 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रहे इस प्लेज पार्क में कुल 37 औद्योगिक भूखंड प्रस्तावित हैं। औद्योगिक इकाइयों के सुचारु संचालन के लिए इंडिपेंडेंट फीडर से 2000 किलोवाट विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता है, लेकिन विद्युत संबंधी अड़चनों के कारण विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.