गुड़गांव, जून 22 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। निजी एयरलाइंस के एक कर्मचारी ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह घटना 28 अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर-24 स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान हुई थी। 35 वर्षीय पीड़ित कर्मचारी बेंगलुरु में रहने वाला है। इस बात से आहत होकर 21 मई को बेंगलुरु के संपीगेहल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह आदि द्रविड़ समुदाय से आते हैं। अपनी शिकायत में कि उन्हें कार्यस्थल पर कई बार जाति आधारित टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। 28 अप्रैल की बैठक में तीन अधिकारियों ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जाति आधारित भेदभाव किया और धमकी भी दी। उनका आरोप है कि उनकी पैतृक जाति के काम का जिक्र कर सबके सामने उनका अपमान किया गया। पीड़ित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.