बगहा, अगस्त 1 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। नगर थाने के हॉस्पिटल रोड स्थित मित्रा चौक के समीप निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह महिला मरीज की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा। वह चनपटिया प्रखंड के टीकाछापर वार्ड-5 निवासी रामजी साह की पत्नी सावित्री देवी (45) थी। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला को अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन नहीं हुआ था। इससे पूर्व ही अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराने व एफआईआर दर्ज करने की बात कही। तब परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने इनकार कर दिया। उसके बाद शव को लेकर परिजन अपने घर चले गए। अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि सावित्री देवी के पेट में दर्द था।...