औरंगाबाद, अगस्त 12 -- गोह थाना के रफीगंज रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में मंगलवार को प्रसव के दौरान प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर एसएच-68 को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका की पहचान दामोदरपुर गांव निवासी मो. साजन की पत्नी रोजी परवीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार परिजन प्रसव के लिए रोजी को उक्त निजी अस्पताल में लाए थे। इलाज के दौरान चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर चिकित्सक ने उन्हें गया रेफर करने को कहा लेकिन कुछ देर में ही रोजी की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने आनन-फानन में बोर्ड हटा दिया और वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. इरशाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों क...