लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- शहर के एक निजी अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी रात समझौता वार्ता का सिलसिला चलता रहा। मौके पर सीएचसी अधीक्षक भी पहुंचे, हालांकि उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय रिंकी देवी पत्नी शिवम निवासी ग्राम नौगवां थाना हैदराबाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रिंकी देवी को गोला सीएचसी लाया गया था, जहां सक्रिय आशा कार्यकर्ताओं द्वारा उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर के निजी अस्पतालों में पहले भी कई प्रसूताओं की जान जा चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.