बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर और कर्मी फरार शव को एंबुलेंस में रखकर कर्मियों को 4 घंटा घुमाते रहे कर्मी बिन्द बाजार में अस्पताल और थाना के पास चल रहा था बिना निबंधन के अस्पताल परिजन ने संचालक के खिलाफ थाने में दिया आवेदन फोटो : बिन्द मौत-बिन्द बाजार में मंगलवार को निजी क्लीनिक के सामने हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में थाना और सरकारी अस्पताल से मात्र 100-200 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से चलाये जा रहे निजी अस्पताल ने एक महिला व उसके नवजात बच्चे की जान ले ली। ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को क्लीनिक के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझाकर शांत ...