नोएडा, मई 21 -- नोएडा। निजी अस्पतालों से स्वास्थ्य विभाग को हेपेटाइटिस के मरीजों की जानकारी मिलनी शुरू हो गई है। इसकी जानकारी सरकारी पोर्टल पर अस्पताल संचालक अपलोड कर रहे हैं। पहले सिर्फ सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले ऐसे मरीजों की जानकारी ही स्वास्थ्य विभाग को मिल पाती थी। पहले निजी अस्पतालों से हेपेटाइटिस मरीजों की जानकारी नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया था, जिसके बाद मरीजों की जानकारी मिलनी शुरू हो गई। अभी भी कई अस्पताल इस तरह के मरीजों की जानकारी नहीं दे रहे हैं। मरीजों की जानकारी के तहत बीमारी के प्रकार, पता, इलाज, जांच रिपोर्ट आदि देने हैं। हेपेटाइटिस के अलावा अन्य बीमारियों की जानकारी भी निजी अस्पतालों को देनी है। इसके आधार पर अगर किसी एक ही स्थान पर मरीजों की अधिकता है तो वहां स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.