कुशीनगर, फरवरी 20 -- कुशीनगर। कप्तानगंज कस्बे में संचालित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत और प्रसूता के मरणासन्न होने की घटना के बाद मचे बवाल व हो-हल्ला के बीच जांच पड़ताल की कोरमपूर्ति जारी है। चर्चा है कि किराए के मकानों में चल रहे ऐसे निजी अस्पतालों में अयोग्य चिकित्सकों के की वजह से घटनाएं कब तक होती रहेंगी। प्राइवेट अस्पतालों में मौत की घटना पहली बार नहीं, अपितु पहले भी कई बार हो चुकी है और गाहे बेगाहे इसो लेकर हो हल्ला भी मचता रहा है। पर बाद में सबकुछ ठंडे बस्ते में चला जाता है और अस्पताल पूर्व की भांति संचालित होते रहते हैं। कप्तानगंज क्षेत्र में संचालित काफी संख्या में अस्पताल, एक्स-रे, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर में से सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महज 8 ही पंजीकृत हैं। पंजीकृत अस्पतालों में रामलखन मेमोरियल, शारदा हॉस्पिटल, एवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.