संतकबीरनगर, मार्च 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में निजी अस्पतालों पर सरकारी चिकित्सकों से सेवा लेने के मामले में विवेकानंद हास्पिटल पर कारवाई तय मानी जा रही है। बीते शनिवार को डीएम के द्वारा एकाएक गठित टीम के साथ आपात बैठक लेने के मामले में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब सरकारी चिकित्सकों द्वारा बाहर बैठ कर प्रैक्टिस करने पर प्रशासन की कार्रवाई तय मानी जा रही है। बहरहाल अब टीम विवेकानंद अस्पताल पर कार्रवाई करने के लिए आरोपों की पुष्टि कर ली है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के क्रम में जिला सतर्कता समिति अब पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। वैसे इस टीम की कार्रवाई में विवेकानंद हास्पिटल पर नोटिस देकर तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। उक्त अस्पताल पर जिला अस्पताल के तीन चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.