महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सख्त तेवर दिखाया है। सीएमओ के निर्देश पर गठित टीम ने पांच पंजीकृत अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, जहां कई कमियां सामने आईं। स्थिति को देखते हुए सभी अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार टीम में एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद व डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया तथा डॉ. बीबी सिंह शामिल हैं। कोल्हुई के एक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान नियमित चिकित्सक के आने की हिदायत दी गई। एक अस्पताल में चिकित्सक अनुपस्थिति पाए गए। इसलिए नोटिस जारी किया गया। एक अस्पताल में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही सफाई व्यवस्था संतोषजनक थी। एक अस्पताल में केवल दो पैरामेडिकल स्टाफ तैनात मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.