गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर। बिजली निगम के निजीकरण को लेकर बिजली कर्मियों ने मंगलवार को मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली कर्मचारी संगठनों के विरोध के बावजूद यदि संसद के बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 लाया गया, तो देशव्यापी विरोध अनिवार्य है। इस अवसर पर जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह व राकेश चौरसिया आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.