सोनभद्र, मई 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने गुरुवार को दूसरे दिन भी अधिशासी अभियंता कार्यालय के समक्ष-धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगे पूर्ण नहीं होने पर 29 मई से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर जाने की चेतावनी दी। बिजली कर्मचारियों ने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन पर आरोप लगाया कि वह आंकड़ों का फर्जीवाड़ा कर बढ़ा चढ़ा कर घाटा दिखा रहे हैं। आम उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालना चाहते हैं। जबकि इसके पीछे मुख्य मकसद निजी घरानों की मदद करना है। संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि विरोध प्रदर्शन 28 मई तक चलेगा। वहीं 29 मई से संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की नोटिस दी है। संघर्ष समिति ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब किसी प्रांत में पावर कारपोरेशन ने अपने एआरआर को चार दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.