भदोही, जून 4 -- भदोही, संवाददाता। शहर के हरियांव स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मंगलवार को भी तीन घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस दौरान प्रदेश सरकार से निजीकरण के निर्णय को वापस लेने की मांग किया गया। कहा कि आंधी, पानी, बरसात, ठंड एवं गर्मी में भी कर्मी जान हथेली पर रखकर काम करते हैं। अब उन्हें ईनाम के रूप में छलने का काम किया जा रहा है। बता दें कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आंदोलन किया जा रहा है। जनपद में जूनियर इंजीनियर्स संगठन भी साथ में खड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन हड़ताल थोपना चाहता है। निजीकरण के कदम से न तो उपभोक्ताओं को कोई फायदा होगा और न ही सरकार को। संघर्ष समिति ने कहा कि अनावश्यक तौर पर पावर कार्पोरेशन प्रबंधन कार्य का वातावरण बिगाड़ रहा है। बड़े पैमाने पर हड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.