महाराजगंज, जनवरी 21 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के जंगल में कुड़िया मंदिर के पास मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम को शावक के साथ दो तेंदुएं दिखने से दहशत बन गया। तेंदुए को देखने के बाद राहगीर और ग्रामीण भयभीत हो गए। राहगीर रास्ता बदलकर अपने घरों को पहुंचे। निचलौल क्षेत्र के ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली निवासी विपिन सिंह शाम छह बजे अपने एक साथी के साथ कुड़िया मंदिर होते हुए घर जा रहे थे। अभी वह जंगल के बीच में पहुंचे थे कि कुड़िया मंदिर से पहले दो तेंदुए अपने एक शावक के साथ मुख्य सड़क पर बैठे हुए थे। बाइक की रोशनी देखकर तेंदुए रुक गए। दो तेंदुए और शावक को एक साथ देखकर राहगीर डर गए और वापस जाकर दूसरे रास्ते से घरों को गए। लगातार तेंदुओं को देखने से जंगल के किनारे गांवों के लोग डरे हुए हैं। देखे गए तेंदुए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.