शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- निगोही। निगोही से विक्रमपुर चकौरा गांव को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। विशेष रूप से साधन बाली गौटिया से विक्रमपुर चकौरा तक सड़क का हाल सबसे ज्यादा खराब है। कई स्थानों पर आधी सड़क बह गई है और कई जगहों पर गहरी कटाव वाली दरारें पड़ गई हैं। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों ग्रामीण यात्रा करते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत से राहगीरों, किसानों और वाहन चालकों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमजापुर गांव से विक्रमपुर चकौरा तक का सफर लगभग 12 किलोमीटर है। जेबामुकुन्दपुर गांव तक सड़क ठीक ठाक है, लेकिन इसके आगे साधन बाली गौटिया से विक्रमपुर चकौरा तक बाढ़ की वजह से सड़क कई जगह आधी कट गई है। कई बार ट्रैक्टर-ट्रालियां पलट चुकी हैं। शिक्षामित्र सुधीर मिश्रा ने बताया कि रोजाना आवागमन के दौरान हादसे का डर बना रहता है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.