शाहजहांपुर, मई 12 -- ईसापुर गांव में ग्रामीणों की पुलिस से कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया। क्षेत्रीय लोगों में पुलिस को पीटने की चर्चा है। वहीं मामला गंभीर होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। थाना निगोही के ईसापुर गांव में बुधवार और रविवार को बाजार लगती है। आठ-दस गांव के लोग यहां खरीददारी करने आते है। इस गांव में कच्ची शराब का धंधा भी होता है। इसलिए पुलिस का भी आना-जाना लगा रहता है। चर्चा है कि, शराब के कारोवार पर सख्ती होने से माफिया नाराज थे। रविवार सायं चार बजे एक भट्टे के सामने मकान में कुछ लोग शराब पी रहे थे। बताया जा रहा कि, हल्के के दो सिपाही सीधे एक मकान पर पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ पहले से ही माहौल बना हुआ था। पीने वालों की तादात ज्यादा होने से सब पुलिस पर सीधे हो गए। कुश्तम-कुश्ता होने के बाद सिपाही भाग खड़े हुए। इसी...