लखनऊ, अक्टूबर 24 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां थाने से चंद कदम पर शुक्रवार दोपहर गुर्जर गैंग ने जमकर उपद्रव किया। हाईवे पर एक युवक को पकड़ा और उसे दौड़ा-दौड़कर पीटा। इसके बाद लाठियां बरसाईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने गुर्जर गैंग के अनुज रावत और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करनपुर निवास संजय रावत के मुताबिक 13 अक्टूबर को भाई आशीष मोहनलालगंज के बिंदौवा में रहने वाली बहन सरोज के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां आशीष का विवाद अनुज रावत से हो गया। उसके साथियों ने भाई को जमकर पीटा था। जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को फिर अनुज का भाई से विवाद हुआ। भाई आशीष शुक्रवार को निगोह...